देवरानी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 11 से

देवरानी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 11 से

January 4, 2026 0 By Ajeet Yadav
(स्व श्री मनबोध साहू जी के पावन स्मृति में लखनऊ उप्र से आएंगे कथावाचक रमेश भाई शुक्ल)

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा न्यूज – बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत देवरानी में स्व श्री मनबोध साहू जी के पावन स्मृति में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोहन कुमारी साहू-शिक्षक तीजूराम साहू निवास में 11 जनवरी से 18 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ होने जा रहा है।व्यासपीठ पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पं रमेश शुक्ल भाई लखनऊ उप्र विराजमान होंगे।कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक। अलौकिक कथा प्रसंग में 11 जनवरी को भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं वेदी पूजन कथा प्रारम्भ धुंधकारी चरित्र,12 को सृष्टि आरंभ कथा वाराह अवतार कपिल अवतार,13 को ध्रुव चरित्र जड़भरत अजामिल उपख्यान प्रहलाद चरित्र,14 को गजेन्द्र मोक्ष समुद्र मंथन वामनावतार रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव 15 को पूतना राक्षसी वध शकटभंजन माखन चोरी बाललीला,16 को कालिया मर्दन, चीर-हरण रासलीला गोवर्धन पूजा,17 को कंस वध श्रीकृष्ण रूक्मिणी मंगल विवाहोत्सव, 18 को जरासंध कालयवन वध सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष कथा विश्राम चढ़ोत्तरी यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा। प्रतिदिन प्रातः मंगल श्लोक वेदी पूजन तुलसी परिक्रमा एवंआ संगीतमय संकीर्तन महाआरती होगी। आयोजन को लेकर स्व मनबोध साहू जी के मोक्षार्थ धर्मपत्नी श्रीमती भुवनेश्वर साहू ज्येष्ठ पुत्र तीजूराम साहू -मोहनकुमारी साहू,तीजराम साहू -श्रीमती किला बाई (सुनीता)साहू (पुत्र पुत्रवधू), परिजन परिवार टीकाराम साहू,कलाराम साहू,करमसिंह साहू,रवि पितांबर, दिगंबर साहू सहित समस्त साहू परिवार व ग्रामवासी देवरानी जुटे हुए हैं।