मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

January 2, 2026 0 By Ajeet Yadav
दंतेवाड़ा :- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर स्थानीय कारली हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल भी आए। इस दौरान वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला दंतेवाड़ा श्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर आईजी श्री सुन्दरराज पी, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसपी श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, डीएफओ श्री सागर जाधव तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।