बिर्रा क्रिकेट ग्राउंड में जन जागरूकता अभियान
December 31, 2025
(दी गई यातायात संबंधित जानकारी)
जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – जिला जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय पाण्डेय(भा पू से) के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयभान बेहार के मार्गदर्शन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी चाम्पा श्री यदुमनी सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रहे लगातार सड़क दुर्घटना के संबंध में
बिर्रा क्रिकेट क्लब बिर्रा मैदान में आयोजित अंतर्जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमे जिला सक्ति, सारंगढ़, जांजगीर चाम्पा के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिस दौरान सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, तीन सवारी वाहन ना चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते समय वाहन ना चलाना, मालवाहक में सवारी ना ले जाना, निर्धारित गति से वाहन चलाने के संबंध में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस अवसर पर आयोजन समिति प्रमुख अमित मन्ना सागर रियाज़ नीरज अतुल वीनू सहित मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी कृष्णा साहू बजरंग साहू डॉ कुश पटेल देवेन्द्र कुमार लोकेश कश्यप सहित अंतरजिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उपस्थित थे।