बिसोरा और भेरिया के बीच फाइनल मुकाबला कल

बिसोरा और भेरिया के बीच फाइनल मुकाबला कल

December 30, 2025 0 By Ajeet Yadav
(बंसूला तीसरा और जैजैपुर चौथा विजेता)

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -दशहरा मैदान बिर्रा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला में बिसोरा और भेरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।जिनके बीच हजारों की दर्शकों की संख्या में फाईनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता को समीति द्वारा 60000 रूपए,रनर अप उपविजेता को कृष्णा स्वीट्स जलपान गृह और निषाद हाटल बिर्रा की ओर से 30000 रूपये प्रदान किया जाएगा। तीसरा पुरस्कार मां मोबाइल द्वारा 10000 रूपए, चतुर्थ नामदेव श्रृंगार सदन द्वारा 5000 रूपये व सभी पुरस्कारों में स्व भीष्म देव सिंह (मंत्री बाबा) की स्मृति में सोमू बाबा राजमहल बिर्रा द्वारा चैंपियन ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा।मैन ऑफ द सीरीज रेंजर साईकिल मानिक सायकल स्टोर,मैन ऑफ द मैच फाइनल 2100 रूपए ट्राफी मेमन इलेक्ट्रॉनिक बिर्रा द्वारा। आज़ दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू जी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ी जिन्दाबाद जिन्दाबाद। और सभी शामिल टीम व आयोजन समिति की तारिफ करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रामराज्य पांडेय, सोमू बाबा,कमलेश कश्यप,विशाल सिसोदिया,हीराराम बंजारे, जितेन्द्र तिवारी,रज्जाक खां,आजम खां, कृष्णा साहू, डॉ कुश पटेल, जागेश्वर कहरा,अमित, मन्ना,सागर, अतुल ,रियाज़,राजा, सौरभ, सिराज, रिंकी, बीनू ब्लागर, लक्ष्मी, कहार, भूपेंद्र साहू, पप्पू,मनबोध,दादू, तुलेश्वर देवांगन, अर्जून वैभव राजू थवाईत, विजय थवाईत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया। फाइनल मुकाबला 11 बजे से होगा। जिसमें डीजे बुदेश,चियर लिडर्स एवं मृदंग की थाप से फाइनल मुकाबला का रोमांच होगा।