जिला साहू संघ जांजगीर–चांपा के जिलाध्यक्ष बने बालेश्वर साहू विधायक निवास पहुंचकर दी गई बधाई

जिला साहू संघ जांजगीर–चांपा के जिलाध्यक्ष बने बालेश्वर साहू विधायक निवास पहुंचकर दी गई बधाई

December 26, 2025 0 By Ajeet Yadav
(क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी को जन्मदिन पर दी बधाई)

बिर्रा-
जिला साहू संघ जांजगीर–चांपा के संपन्न चुनाव में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही साहू समाज व शुभचिंतक स्नेहीजनों में हर्ष का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने विधायक बालेश्वर साहू के निवास पहुंचकर फूल-मालाएं पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित दी। वहीं शुभचिंतक कांग्रेसजनों मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी के जन्मदिन पर बधाई संदेश देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। साहू समाज ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन में साहू समाज और अधिक संगठित व मजबूत होगा।
बालेश्वर साहू ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने समाज को एकजुट रखते हुए शिक्षा, संगठन और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही।इस अवसर पर बर्थडे ब्वॉय जितेन्द्र तिवारी, संजू साहू, प्रज्ञानंद डडसेना, कमलेश कश्यप, मोहन साहू, लक्ष्मी चौहान,निखिल राठौर, नीलम चंद्रा, प्रिंस साहू, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।