धार्मिक व्यक्तित्व के धनी, मालगुजार प्रेम सिंह जी बाघेल(बांकी) का निधन, चाहने वालों में शोक की लहर
December 25, 2025
मुंगेली। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सदैव अपनी महत्ती भूमिका निभाने वाले ग्राम बांकी के मालगुजार प्रेम सिंह बाघेल का निधन आज सायं 7 बजे हो गया। वयोवृद्ध श्री बाघेल कुछ समय से अस्वस्थ थे,जिनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम बांकी में कल सुबह 10:00 बजे संपन्न होगा ।
श्री प्रेम सिंह बाघेल अपनी सादगी और सहयोग के लिए जाने जाते थे । उनके भरे पूरे परिवार में छ: पुत्र मनोज सिंह, शिवप्रताप सिंह, इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह, रामपाल सिंह हैं।
श्री प्रेम सिंह बाघेल अपनी सादगी और सहयोग के लिए जाने जाते थे । उनके भरे पूरे परिवार में छ: पुत्र मनोज सिंह, शिवप्रताप सिंह, इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह, रामपाल सिंह हैं।