राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने किया शिवरीनारायण मठ मंदिर का दर्शन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने किया शिवरीनारायण मठ मंदिर का दर्शन

December 24, 2025 0 By Ajeet Yadav
(भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नपं अध्यक्ष ने खिलाया बेर)

(शिवरीनारायण की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र)

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -एकदिनी जांजगीर चांपा
जिला प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत ने परंपरागत रूप से उन्हें बेर प्रसाद स्वरूप भेंट कर खिलाया।
कार्यक्रम स्थल पर नगर पंचायत शिवरीनारायण द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी के माध्यम से धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की ऐतिहासिक, धार्मिक महत्ता के साथ-साथ नगर में प्रस्तावित एवं चल रहे विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
इस दौरान प्रदर्शनी में नगर को प्लास्टिक डिस्पोज़ल मुक्त बनाए रखने के प्रयासों, स्वच्छता अभियान तथा पर्यटन की अपार संभावनाओं की भी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिवरीनारायण की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।