कलशयात्रा के साथ भंवरमाल में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

कलशयात्रा के साथ भंवरमाल में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

December 22, 2025 0 By Ajeet Yadav
बिर्रा -बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम भवरंमाल के स्मृति शेष कत्थक गुरू स्व कार्तिकराम धर्मपत्नी श्रीमती छेदीबाई बरेठ की पावन स्मृति में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ महापुराण का शुभारंभ भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ 22दिसम्बर दिन सोमवार 2025 को कथा स्थल से प्रारंभ होकर दो सौ महिलाएं और युवतियां सिर में कलशधारण करके डीजे बाजा गाजे के साथ ग्राम का बस्तीपारा माताचौरा नवातालाब में पानी भरकर मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।रथ पर कथावाचक पं नागेंद्र पुरूषोत्तम प्रसाद चर्तूर्वेदी विराजमान थे। प्रथम दिवस की कथा का रसापान कराया गया। कथावाचक पं नागेंद्र पुरूषोत्तम प्रसाद चर्तूर्वेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मुख्य यजमान श्रीमती उर्मिला बाबूलाल बरेठ सहयोगी ऐश्वर्या कमलकिशोर बरेठ श्रीमती दुर्गेश्वरी नंदकिशोर बरेठ श्रीमती वर्षा विमल किशोर बरेठ श्रीमती प्रभा हर्षकांत रजक पूनम रजक दामिनी कुणाल कर्ष सुशीला रजक सनत कुमार रजक सुरेश कुमार मुकेश रामलाल बरेठ श्यामलाल बरेठ,आदि, आयु, गुलजार बरेठ, सम्मेलाल हीरालाल राजा बंटी छोटा अंशु केशव शंभू भूपेंद्र दूजराम मनोज महेश यमन शिवेंद्र गणेश लक्की देवचरण के अलावा भारी संख्या में ग्रामीणजन शामिल थे।