शिक्षिका द्वारा पंचायत भवन पर कब्जा,सरपंच समेत ग्रामीण आज करेगें चक्काजाम
December 21, 2025
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – शिक्षिका द्वारा पंचायत भवन में अवैध कब्जा कर रहने के विरोध में आज सरपंच समेत ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किया जायेगा इसकी जानकारी प्रशासन को पहले ही दी जा चुकी है।दरअसल पूरा मामला जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घिवरा का है जहां शिक्षिका प्रधानपाठिका अनिता पांडेय द्वारा शासकीय पंचायत भवन को कब्जा कर उसपर निवास किया जा रहा है जिसकी पूर्व में भी शिकायत ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को कि गई थी जिसपर एसडीएम द्वारा बेदखली का नोटिस भी जारी हुआ था लेकिन प्रधानपाठिका द्वारा अपनी राजनीति पहुंच का घौस दिखाते हुए अभी तक पंचायत भवन के जमीन को खाली नही किया है,जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन देकर 22 दिसम्बर को चक्काजाम करने कि जानकारी दी थी।
*घिवरा-हसौद रोड में होगा चक्काजाम*
वहीं अब तक पंचायत भवन को खाली नही करने के विरोध में आज सरपंच विनय कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीण घिवरा-बिर्रा-हसौद मुख्य मार्ग में चक्काजाम करेगें।
*राजनीतिक पहुंच का दिखाती है घौस,स्कूल से भी रहती हैं नदारद*
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानपाठिका अनिता पांडेय अपने राजनीतिक पहुंच का घौस जमाती है,पंचायत भवन कब्जा को नहीं हटा सकते जिसकों जहां शिकायत करना है कर लो मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते करके धमकी दी जाती हैं,वहीं प्रधानपाठिका द्वारा स्कूल भी समय से नहीं जाती जिसकी भी शिकायत शिक्षा विभाग से करने के बाद भी कार्यवाही नहीं कि जाती जिससे स्पष्ट है कि राजनीतिक लाभ प्रधानपाठिका को मिल रहा है,ग्रामीणों ने पंचायत भवन को खाली कराने सहित प्रधानपाठिका अनिता पांडेय को अन्यत्र स्थान्तरित करने कि मांग कि है।