प्रशासन गांव की ओर सुशासन शिविर ठेठेटांगर में दिव्यांग शिव सिन्हा को मिला व्हीलचेयर और छड़ी सुशासन शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का बना सशक्त माध्यम
December 20, 2025
जशपुर : जनपद पंचायत कुनकुरी ग्राम पंचायत ठेठेटांगर में आयोजित सुशासन शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण ग्राम पंचायत ठेठेटांगर से सामने आया, जहां एक दिव्यांग हितग्राही की वर्षों पुरानी परेशानी का समाधान संभव हो सका।
ग्राम ठेठेटांगर निवासी श्री शिव सिन्हा, पिता श्री राजेंद्र सिन्हा, दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना कर रहे थे। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके परिवार के लिए व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा था।
सुशासन शिविर के दौरान श्री शिव सिन्हा द्वारा व्हीलचेयर की मांग आवेदन के माध्यम से रखी गई। शासन की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए शिविर में 19.12.2025 को उन्हें एक नई व्हीलचेयर तथा एक छड़ी प्रदान की गई।
व्हीलचेयर और छड़ी प्राप्त होते ही श्री शिव सिन्हा के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। अब वे पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करने में सक्षम हो पाएँगे। उनके परिवारजन, जो लंबे समय से इस समस्या को लेकर चिंतित रहते थे, आज बेहद प्रसन्न और संतुष्ट हैं।
यह सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सुशासन शिविर वास्तव में जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है। शासन की यह पहल न केवल सहायता प्रदान करती है, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की नई आशा भी देती है।