छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में चयनित युवाओं से मिले पंचायत प्रतिनिधि, दी सफलता की बधाई

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में चयनित युवाओं से मिले पंचायत प्रतिनिधि, दी सफलता की बधाई

December 20, 2025 0 By Ajeet Yadav
(बिर्रा पंचायत ने चयनित युवाओं को घर जाकर दी बधाई और किया सम्मान)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा- छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन युवाओं को उनके घर पहुंचकर जनपद सदस्य, सरपंच और पूरे पंचायत प्रतिनिधि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। आरक्षक भर्ती में चयन होने वाले ग्राम बिर्रा के पटेल मोहल्ला शिवा चौक निवासी भीमराम यादव एवं संजय नगर निवासी रूपलाल पटेल का का चयन हुआ है। दोनों युवाओं को मिलकर शाल एवं श्रीफल से पूरे पंचायत बॉडी ने मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के कामना किए। इस अवसर पर भीमराम यादव ने बताया कि वे भर्ती की तैयारी विकेंसी आने से पहले ही शुरू कर चुके थे, जिसका परिणाम उन्हें सफलता के रूप में मिला। इसी तरह रूपलाल पटेल ने बताया कि “कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिली है। पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन होने से उनके परिवार और गांव में खुशियों का माहौल है। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमण सिंह,सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू, उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप,एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति) ग्राम पंचायत बिर्रा,बलराम कश्यप, बुंदराम यादव,जगदीश बंजारे,भोला राम देवांगन,प्रकाश देवांगन,विमला चौहान,छतबाई कर्ष,छोटेलाल कैवर्त्य, राधेश्याम केशरवानी,कमला प्रसाद कटकवार,मधुराज सिंह,राहूल कश्यप सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की।