क्रिसमस सप्ताह का शुभारंभ पर हुआ कार्यक्रम

क्रिसमस सप्ताह का शुभारंभ पर हुआ कार्यक्रम

December 19, 2025 0 By Ajeet Yadav
(गड़रिया दल ने की प्रभू यीशु के जन्मदिन का शुभ संदेश का प्रचार)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -मेनोनाइट चर्च मौहाडीह मंडली में द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस सप्ताह का शुभारंभ अवसर पर प्रभू यीशु मसीह के जन्म का शुभ संदेश का प्रचार करने के लिए गड़रिया दल जैजपुर,अकलसरा, बिर्रा और बाराद्वार के विश्वासी परिवार के यहां भ्रमण करने गए। वहां गीत और प्रार्थना के द्वारा यह बताया गया कि यीशु मसीह पापों से छुटकारा देने के लिए जगत में आएं हैं वहीं जगत का उद्धारकर्ता है। जो कोई यीशु मसीह पर विश्वास करेगा वह नाश न होगा परंतु अनंत जीवन को प्राप्त करने पाएगा। क्यूंकि बाइबिल में आबेल को पहला गड़रिया (चरवाहा) बताया गया है।जो चरवाहों और ईसाई धर्म के बीच एक गहरा प्रतिकात्मक संबंध बनता है। आयोजित इस इस गड़रिया दल में पादरी आर जुवेल, डीकनेस एन वाल्टर, डीकन ई लकड़ा, श्रीमती ममता मैथ्यू,श्रीमती सारिका कुमार, अर्जुन वैभव व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बिर्रा मौहाडीह स्थिति मेनोनाईट चर्च की तैयारी पूरी कर ली गई है।25 दिसंबर प्रभू यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस डे (पर्व) बड़ा दिन के शुभ अवसर पर ईसाई धर्म के लोग शामिल होकर विशेष प्रार्थना कर एक दूसरे को बड़े दिन की शुभकामनाएं देंगे।