सक्ती की बेटी कैप्टन आस्था अग्रवाल का भव्य स्वागत, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
December 19, 2025
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर/सक्ती
बिर्रा – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के लिए यह गौरव और खुशी का क्षण था, जब जिले की बेटी कैप्टन आस्था अग्रवाल पायलट बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर सक्ती पहुंचीं। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगरवासियों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ भव्य स्वागत किया।जैसे ही कैप्टन आस्था सक्ती पहुंचीं, नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। बैंड-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, युवा संगठन और महिलाएं शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। नगरवासियों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की और ‘सक्ती की बेटी पर हमें गर्व है’….जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा।कैप्टन आस्था अग्रवाल, सक्ती के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी अमर अग्रवाल की सुपुत्री हैं। बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रही आस्था ने हमेशा ऊंचा लक्ष्य तय किया। उनका सपना था कि वह पायलट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस सपने को साकार करने में उनके पिता अमर अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने हर कदम पर बेटी का उत्साह बढ़ाया और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।अपनी सफलता पर कैप्टन आस्था ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, परिवार और नगरवासियों के विश्वास व सहयोग का परिणाम है। उन्होंने खास तौर पर बेटियों से अपने सपनों को लेकर दृढ़ रहने और कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।कैप्टन आस्था की यह सफलता आज सक्ती ही नहीं, बल्कि पूरे जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। नगरवासियों का कहना है कि आस्था ने यह साबित कर दिया है कि यदि सपने बड़े हों और हौसले मजबूत, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। डेली न्यूज़ तुरंत छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पोर्टल की ओर से इन्हीं पंक्तियों से शुभकामनाएं…. कामयाबी चुमती है उन्हीं के क़दम जिनके इरादों में होता है दम…. बहुत बहुत शुभ मंगलकामनाएं।