6 दिनों से लापता दो व्यक्तियों की मिली लाश पुलिस करेगी जल्द खुलासा

6 दिनों से लापता दो व्यक्तियों की मिली लाश पुलिस करेगी जल्द खुलासा

December 19, 2025 0 By Ajeet Yadav
रिपोर्ट :- प्रभा यादव

जशपुर :- तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी कोल्हेनझरिया के ग्राम सेरमाटोली के दो व्यक्तियों क्रमशः विलियम कुजूर व दिलीप खड़िया की कोल्हेनझरिया कागजपुडा डेम में मिली लाश, दिनांक 12.12.25 से थे लापता। प्रथम दृष्टिया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, प्रकरण में संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना है।हत्या कर लाश छुपाने का संभावना, मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को लिया हिरासत में, की जा रही है पूछताछ, मामले के खुलासे में एस डी ओ पी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी तुमला कोमल नेताम, चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी की है महत्वपूर्ण भूमिका।