खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की परीक्षा फरवरी में

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की परीक्षा फरवरी में

December 16, 2025 0 By Ajeet Yadav
(इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की परीक्षा में 95परीक्षार्थी शामिल होंगे)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा :- इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय जो खैरागढ़ से संबद्ध गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद में सत्र 2025=2026 में कुल 95 परीक्षार्थी परीक्षार्थी शामिल होंगे वहीं सरगम संगीत समिति हसौद द्वारा संचालित अंचल की ख्यातिलब्ध संगीत महाविद्यालय के अध्यक्ष आर के सोनवानी, एन आर भारद्वाज प्राचार्य केआर कश्यप के कुशल मार्गदर्शन से संगीत का प्रचार प्रसार होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जो संगीत क्षेत्र के लिए बड़ी खुशी की बात है।इस सत्र में संगीत विद् अंतिम में 10 परीक्षार्थी, संगीत विद् प्रथम में 11परीक्षार्थी संगीत माध्यमा अंतिम में 30 परीक्षार्थी संगीत माध्यमां प्रथम में 23 परीक्षार्थी, संगीत प्रथमा में 12 परीक्षार्थी एवं गीतांजलि में 09परीक्षार्थी शामिल हो रहे है ।परीक्षा केंद्र गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद होगी।परीक्षा माह फरवरी 2026 में सम्पन्न होगी । उकताशय की जानकारी शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा के व्यवस्थापक मनोज कुमार तिवारी ने देते हुए सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।