राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एक्सन मुड में अब कोई फर्जी दस्तावेज से नौकरी करने वालों की खैर नहीं

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एक्सन मुड में अब कोई फर्जी दस्तावेज से नौकरी करने वालों की खैर नहीं

December 14, 2025 0 By Ajeet Yadav
फर्जीवाड़ा राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र बनकर नौकरी पाने वाले 55 लोगों की होगी जांच

अजित यादव
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ब्यूरो

रायपुर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी करने वाले 55 लोगों के खिलाफ जांच करने बिलासपुर कलेक्टर को पत्र लिखा हैं, इसमें आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने बताया है कि बैगा जनजाति को राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माना जाता है, पिछले दिनों मिली जानकारी के आधार पर स्वत संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने कहा गया है, आयोग अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के मस्तूरी तहसील में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का बड़ा संगठित घोटाला करने की जानकारी मिली है, इसमें ओबीसी वर्ग के 55 लोगों ने सरकारी नौकरी हासिल कर ली,कई गांवों से इस तरह की शिकायते लगातार सामने आने के बाद आयोग ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है, आयोग को जानकारी मिली है कि जिन लोगों के प्रमाण पत्र में बैंगा दर्ज हैं,, उनके पूर्वजों के राजस्व स्कूल और निर्वाचन रिकॉर्ड में जाति ढीमर ओबीसी दर्ज हैं,कई मामलों में पिता ढीमर और बेटे पु बैंगा लिखा गया है , यहां तक पति पत्नी की जाति अलग-अलग हैं, इसमें पति ढीमर और पत्नी बैंगा जाति की हैं

छानबीन समिति को भेजा गया

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमाण पत्रों की जांच करने के लिए छानबीन समिति को भेजें गया है,इसकी रिपोर्ट मिलने पर राज्य सरकार के साथ ही आयोग भी नियमानुसार कार्रवाई करेगा, वहीं इस तरह की शिकायतों का ब्यौरा भी संबंधित विभागों से मांगा गया है