शिशु मंदिर बिर्रा में रक्तदान शिविर सम्पन्न

शिशु मंदिर बिर्रा में रक्तदान शिविर सम्पन्न

December 14, 2025 0 By Ajeet Yadav
(ग्रामीणों सहित विद्यालय परिवार के आचार्य आचार्याओं ने सहभागिता निभाई)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा न्यूज – आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में धरम ब्लड बैंक चांपा के सौजन्य से एक दिवसीय रक्त जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यालय परिवार, अविभावकगण व रक्तदान करने वाले ग्रामीणों की सहभागिता रही। रक्तदाताओं को यातायात जन जागरूकता के तहत हेलमेट वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सुप्रिया शुक्ला ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वास्तव में रक्तदान एक जनसेवा का ही परिचायक है जिससे हम एक नेक पहल के साथ दुसरे को जीवन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जो अन्न दान करता है उसे अन्नदाता और जो रक्तदान करें उसे रक्तदाता और जीवनदाता कहा जाता है। उन्होंने सभी रक्तवीरों को अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर में सभी तरह से व्याधियां दूर होती है और शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वक्त का हर क्षण किमती होता है उसी प्रकार से रक्त का हर कण अमूल्य होता है।इस अवसर पर रक्तवीरों को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र व यातायात जन जागरूकता के तहत हेलमेट वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में ध्रुव कहार, मनोज कुमार कश्यप, रूपेश कुमार कश्यप, हृदय दास महंत, भरतलाल कश्यप सहित विद्यालय के आचार्य भैया व आचार्या बहनें सहित धरम ब्लड सेंटर चांपा के सहयोगी उपस्थित थे।