हसौद के लाल शहीद कमलेश साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

हसौद के लाल शहीद कमलेश साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

December 13, 2025 0 By Ajeet Yadav
(द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किया गया)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा सक्ती-

बिर्रा -जांजगीर चांपा सक्ती- नक्सली हमले में हसौद के लाल शहीद जवान कमलेश साहू जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर अश्रुपुरित श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सुशीला सिन्हा (जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति), थाना प्रभारी हसौद राजेश कुमार पटेल सहित ग्रामीण उपस्थित थे। गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2023 को नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र स्थित अमदाई घाटी में हुए नक्सली हमले में आईईडी विस्फोट के दौरान हसौद का लाल आरक्षक कमलेश साहू शहीद हो गया था। कमलेश साहू का जन्म 7 अक्टूबर 1993 को छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद में हुआ था। पिता मुंगेश्वर साहू, माता ताराबाई, छोटे भाई यशवंत साहू। कमलेश अपने माता-पिता के बड़े पुत्र थे। बचपन से ही कमलेश में देश सेवा और कर्तव्य के प्रति गहरी निष्ठा थी। बड़े होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा की राह चुनी। पुलिस बल में रहते हुए वे नक्सल विरोधी अभियानों का हिस्सा बने और अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।आज द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।