शुक्ला हेल्थकेयर बिर्रा में वेल्टीनेटर का शुभारंभ
December 13, 2025
बिर्रा – नगर के स्व श्रीमती सीमा शुक्ला मेमोरियल हास्पिटल शुक्ला हेल्थकेयर बिर्रा में आपातकालीन स्थिति के लिए वेल्टीनेटर का शुभारंभ किया गया है।इस संबंध में डॉ शुभम शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में आपातकालिक परिस्थितियों में यहां से 40 किलोमीटर दूर चांपा या फिर 85-90 किलोमीटर बिलासपुर जाना पड़ता है।वस्तु स्थिति को देखते हुए हमारे संस्थान में आपातकालिक वेल्टीनेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।इस अवसर पर संचालक डॉ ईश्वर प्रसाद शुक्ला, डॉ आकृति शुक्ला, साकेत शुक्ला, मनोज कुमार तिवारी, जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, समाजसेवी मणीलाल कश्यप,सुदीप पाल सहित हास्पिटल के स्टाप उपस्थित थे।



