लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 15 दिसंबर को लोदाम में

लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 15 दिसंबर को लोदाम में

December 11, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 15 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन जशपुर विकास खंड के पुराना पंचायत भवन लोदाम में किया गया है।
परिवहन अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का सम्पादन नहीं किया जायेगा।
लर्निंग लाइसेंस के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी लोकसेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है अथवा परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in से स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं 15 दिसंबर का स्लॉट पुराना पंचायत भवन लोदाम में अपने आवेदन के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।