बरपाली में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 5 जनवरी से

बरपाली में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 5 जनवरी से

December 11, 2025 0 By Ajeet Yadav
(राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के मुखारविंद से बहेगी श्री कृष्ण भक्ति की धारा)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – बलौदाबाजार जिलांतर्गत चित्रोत्पला गंगा महानदी तट पर स्थित ग्राम बरपाली (गिधौरी) की पावन धरा में साहू परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ नववर्ष पर 5 जनवरी को भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ होने जा रहा है।कथा व्यासपीठ पर राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी (सक्ती) विराजमान होंगी।कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।कथा प्रसंग में 5 जनवरी को सुबह 11 बजे भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी।वेदी पूजन देव आह्वान पश्चात कथा प्रारंभ कथा महात्म्य,6 जनवरी को शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म,कपिलोख्यान,7 को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र,8 को समुद्र मंथन वामनावतार रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव,9 को माखनचोरी की लीला गोवर्धन पूजा,10 को महारास, श्रीकृष्ण रूक्मिणी मंगल विवाहोत्सव 11 को सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष कथा विश्राम चढ़ोत्तरी और 12 जनवरी को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर श्रीमती भगवती साहू-चमारराय साहू ,सतकौड़ प्रसाद साहू,तीजराम साहू,घांसीराम , कांशीराम,घसियाराम,रामनाथ साहू, संतोष, राधेश्याम साहू सहित समस्त साहू परिवार व शुभचिंतक स्नेहीजन जुटे हुए हैं।