करनौद में कलशयात्रा के साथ हुआ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
December 10, 2025
(तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा — बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम करनौद में तीन दिवसीय 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कल बुधवार को भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ हुआ।
महायज्ञ के पहले दिन गायत्री शक्तिपीठ से सैकड़ों की संख्या में माता-बहनों द्वारा भव्य कलशयात्रा पीले वेशभूषा में कीर्तन टोली एवं बाजे की धुन में सभी एक साथ निकाली गई।कलश यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर कंकालीन माता मंदिर जलतारे मोहल्ला से समलाई दाई मंदिर पंचमुखी चौक से होते हुए ठाकुरदेव मन्दिर से जगन्नाथ मंदिर होते हुए बंधवा तालाब से कलश में जल भरा गया। यहां से जल लेकर जल पूजन एवं कलश पूजन कर कलश यात्रा गायत्री मंदिर यज्ञ स्थान में पहुंचकर जहां कलश यात्रा का समापन हुआ उसके बाद संगीत प्रवचन प्रारंभ किया गया इस कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा में ग्राम के महिलाओं सहित आसपास जांजगीर जिला क्षेत्र के गायत्री परिवार के परिजन महिलाएं शामिल हुए,वहीं आज गुरुवार को सुबह 6.30 बजे से ध्यान साधना सहित विभिन्न प्रकार की संस्कार निःशुल्क एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां होगी।नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ विराट दीप यज्ञ 12 दिसम्बर को यज्ञ संस्कार एवं डोली विदाई, तथा विशाल भंडारा संपन्न होगा ।