विधायक ने किया महाकाल ट्रेडर्स के ब्रांच का शुभारंभ

विधायक ने किया महाकाल ट्रेडर्स के ब्रांच का शुभारंभ

December 10, 2025 0 By Ajeet Yadav
(विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – महाकाल ट्रेडर्स के संचालक हिमांशु थवाईत के आग्रह पर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू अपने एक दिवसीय बिर्रा प्रवास पर शामिल होकर प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान महाकाल ट्रेडर्स बिर्रा के उप शाखा (ब्रांच) महानदी तट स्थित सलिहाघाट व बसंतपुर रोड छिपिया तालाब स्थित प्रतिष्ठान का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।साथ ही अपने विभिन्न व्यस्त कार्यक्रम के बीच सद्गुरु प्रेम रावत जी के जन्मदिन महापर्व सत्संग भवन बिर्रा और समाजसेवी मणीलाल कश्यप परिवार में शामिल होकर नववधू को अपनी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधायक बालेश्वर साहू,पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह आशा साहू,पं गीता प्रसाद तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू बाबा,बिर्रा सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू,मणीलाल कश्यप समाजसेवी,नगर अध्यक्ष देवचंद यादव, मनहरण सोनवानी, सचिव रोहित पटेल,लखनलाल देवांगन,कृष्णा साहू,संतन महंत,कमल खूंटे, मनबोध पटेल,लक्ष्मीन पटेल,विनोद खूंटे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।