सालिक साय  ने दस हजार वोटों से जीती डी.डी.सी जिला पंचायत सदस्य की सीट,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीत की बधाई

सालिक साय ने दस हजार वोटों से जीती डी.डी.सी जिला पंचायत सदस्य की सीट,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीत की बधाई

February 24, 2025 0 By Ajeet Yadav
सूर्या सिंह ब्यूरो

जशपुर: भाजपा लोकप्रिय युवा नेता सालिक साय ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 जशपुर से डी.डी.सी. जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में लगभग दस हजार वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। जैसे ही जीत की जानकारी मिली वैसे ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उनकी दीदी कौशल्या विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि ये जीत सालिक साय की काबिलियत को दर्शाता हैं. लोगों का प्यार व आशिर्वाद सालिक साय के ऊपर दिखाई देता है जशपुर जिले मे सालिक साय के द्वारा लोगों की भलाई और सभी योजनाओं का लाभ के लिए योजनाएं की विकास की गंगा बहाया जायेगा इस तरह से बधाई दिये है उन्होंने अपनी जीत का श्रेय हम सब के चहेता छत्तीसगढ़ के मुखिया आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने जीजा जी और अपनी बड़ी बहन कौशल्या विष्णु देव साय और अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्षों को दिया। सालिक साय का कहना था कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके कार्यकर्ताओं की लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
चुनाव परिणाम के बाद सालिक साय ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय जशपुर जिले के विकास के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।सालिक साय ने वादा किया की केंद्र सरकार व राज्य सरकार साय सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के लोगों को लाभ दिया जायेगा साय सरकार रहते कोई भी गरीब भाई बहन लोग भुखे नहीं रहेगें सभी लोगों का अपना आसियान होगा आवास के रूप में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और उनके विश्वास को बनाए रखने का वचन दिया।
सालिक साय की यह जीत उनके नेतृत्व की क्षमता और भाजपा पार्टी की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने आगामी दिनों में क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए नए योजनाओं पर काम करने का भरोसा दिलाया।
सालिक साय की इस विजय ने जशपुर जिले में राजनीतिक माहौल को और भी उत्साही बना दिया है। उनके समर्थक जीत की खुशी में जश्न मना रहे हैं और इसे भाजपा की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।