बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर की तैयारी हेतु आज भूमिपूजन में शामिल हुआ

बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर की तैयारी हेतु आज भूमिपूजन में शामिल हुआ

December 9, 2025 0 By Ajeet Yadav
आगामी 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय जंबूरी में देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए स्काउट्स कैडेट्स सेवा, अनुशासन, टीमवर्क एवं नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिससे भविष्य में वे समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए जंबूरी में देशभर के 57 राज्यों/क्षेत्रों से आने वाले रोवर–रेंजर सहित लगभग 15 हजार प्रतिभागियों के आवास, भोजन, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
भूमिपूजन में माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी जंबूरी डायरेक्टर अमर क्षत्रीय, भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, प्रदेश महामंत्री भाजपा यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष भाजपा चेमन देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, लोक शिक्षण संचालक श्री ऋतुराज रघुवंशी, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी बालोद योगेश पटेल, जेडी दुर्ग संभाग आर एल ठाकुर, बालोद डीईओ श्रीमती मधुलिका तिवारी उपस्थित रहे।