किसान पुत्र अग्नीवीर मुरारी पटेल का ट्रेनिंग से वापसी पर गांव वालों ने किया स्वागत
December 8, 2025
(छुट्टी पर घर लौटने पर माता-पिता और ग्रामीणों को सरप्राइज दिया)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा न्यूज – दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा डभराखुर्द निवासी किसान पिलाऊ राम पटेल-माता श्रीमती प्रेमबाई पटेल के सुपुत्र मुरारी पटेल के 31 हफ्ते हैदराबाद में अग्नीवीर की ट्रेनिंग कर छुट्टी पर घर वापस लौटने पर परिवार, मित्रों और ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए देशभक्ति की परिकल्पना को साकार करने पर हनुमान मंदिर से स्वागत किया गया और घर पहुंचने पर आरती तिलक वंदन गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस संबंध में पुरोहित पं जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि क्रिकेट खेल में रुचि रखने वाला यह युवा के संघर्ष और जज्बे को सलाम करते एक किसान का बेटा देश सेवा में समर्पित होना आसान नहीं था परंतु डभराखुर्द के इस माटी पुत्र ने यह काम कर दिखाया ।जब सैनिक की वर्दी में गांव लौटा तो गांव वालों ने बड़े ही गर्व और उत्साह से स्वागत किया। आज़ पहला युवा है जो इस गांव से देश सेवा को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुरारी पटेल के संघर्ष से सफलता तक की कहानी से गांव और क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।हम सब इनके उज्वल भविष्य की मंगलमय कामना करते हैं।इस अवसर पर बड़ा भाई दिनेश कुमार पटेल,बहन करिश्मा पटेल व शुभचिंतक मित्र मंडली शामिल हुए।