अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे अग्नीवीर शुभम का ग्रामीणों ने किया स्वागत
December 8, 2025
(भब्य आतिशबाजी के साथ माटी पुत्र शुभम का स्वागत)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा- जिले के ग्राम ढनढन(तखतपुर ब्लाक) के लिए शनिवार का दिन बेहद यादगार बन गया, जब गांव का बेटा शुभम साहू पहली बार भारतीय सेना (अग्निवीर) प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटा। गांव के प्रवेश करते ही पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। ढोल-ताशे-नगाड़ों की थाप और डीजे में देशभक्ति गीतों की धुन और पटाख़ों आतिशबाजी से आसमान गूंज उठा। ग्रामीणों ने अग्निवीर शुभम साहू का स्वागत कर उसे सम्मान दिया। शुभम् के घर पहुंचते ही गांव के बुजुर्गों ने उसे आशीर्वाद दिया। वहीं उसके दादा सियाराम साहू सहित सदस्यों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
पिता दिलीप साहू ने अपने बेटे को सेना की वर्दी में देखते ही पूरा परिवार गर्व से भावुक हो उठा। गांव के बच्चे, बिलासपुर के सभी मित्रमंडल, युवा और विद्यालय के शिक्षक भी स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर दादा सियाराम साहू ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ढनढन गांव का बेटा देश की सेवा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सियाराम साहू, सीताराम, बलिराम, जतीराम, मोतीराम, कुलदीप, संजय, शिवचरण, जितेंद्र, अजय, आशीष, शुभ्रात, सुहानी, पंकज, प्रवीण, घनश्याम, मंटू, शिवानंद, उमेश, रामप्रसाद, अमन, नवीन, गजानंद, हरिओम एवं परिवार के सदस्यगण एवं ग्रामीण बंधुगण भी अभिनंदन स्वागत किया गया।
मित्र अमन साहू जी द्वारा अपनी नई ऑफिस का भी शुभम साहू जी द्वारा फीता काट कर उद्घाटन कराया गया और कहा कि देश की सेवा करना बहुत ही सौभाग्य की बात है यह पूरे ग्रामवासियों के लिए गर्व की बात है।