Breaking News:  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:- रायपुर में आयकर विभाग की दस्तक, कई लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर रेड… मचा हड़कंप

Breaking News: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:- रायपुर में आयकर विभाग की दस्तक, कई लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर रेड… मचा हड़कंप

December 4, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में में आयकर विभाग ने दस्तक दी है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने लोहे के कारोबार से जुड़े कई व्यापारियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कार्रवाई सिलतरा और उरला स्थित फैक्ट्रियों में चल रही है।

खबर है कि आनंदम निवासी विनोद सिंगला, जो सिलतरा स्थित इस्पात इंडिया के संचालक हैं और MS पाइप निर्माण का काम करते हैं, उनके प्रतिष्ठानों पर भी जांच जारी है। इसके अलावा अरविंद अग्रवाल सिग्नेचर होम्स, मैग्नेटो मॉल के पीछे आनंदम निवासी रवि बजाज के घर के साथ ओम स्पंज के ठिकानों पर भी रेड की खबर है

टीमें वित्तीय लेन-देन, स्टॉक और बही-खातों से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही हैं। शुरुआती सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह जांच देर तक चल सकती है।