थाना कोतवाली–सिविल लाइन पुलिस का संयुक्त सघन चेकिंग अभियान
December 2, 2025
लगभग 25–30 डेरों की जांच, 55–60 बाहरी व्यक्तियों का दस्तावेज़ सत्यापन
विदिशा मध्यप्रदेश पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में आज दिनांक 02 दिसंबर 2025 को प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक शहर में बाहरी क्षेत्रों से आए व्यक्तियों के डेरों पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य शहर में बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करना, डेरों पर रुके लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन करना, तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस की कुल 6 संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग की।
टीमों ने आरटीओ कार्यालय के सामने, रामलीला मैदान, शनि मंदिर क्षेत्र, जतरापुरा, नीमताल पुल, अहमदपुर चौराहा हाईवे बायपास, धतुरिया हाईवे तथा मिर्जापुर मंडी के आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर लगभग 25–30 डेरों की जांच की। चेकिंग के दौरान 55–60 बाहरी व्यक्तियों से आधार कार्ड लेकर उनकी पहचान का सत्यापन किया गया तथा सभी व्यक्तियों के नाम–पते थाने में दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त, सभी को मुसाफिर पाबंदी की कार्रवाई के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रखी जा सके।
अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली, किन्तु सभी व्यक्तियों का रिकॉर्ड पुलिस डेटाबेस में सुरक्षित रूप से दर्ज किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई से शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ी।
*संयुक्त चेकिंग में शामिल अधिकारी / कर्मचारी:*
उनि रोहित कौरव, उनि रणवीर सिंह, उनि दौलत सिंह मेहरा, उनि रणवीर सिंह जाट, सउनि मलखान सिंह, सउनि राधेलाल, प्रधान आरक्षक धर्मेश, अमित सक्सेना, संजय दांगी, महेंद्र, सुरेंद्र कटियार, प्रधान आरक्षक सुनील पुरी, राजकुमार मौर्य, आशीष यादव, दिलीप शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक समा खान, सुनीता राजपूत, शशि चौबे, आरक्षक अरविंद जाट, के.के. मिश्रा, पंकज राजावत, मोहित गोस्वामी, महिला आरक्षक प्रगति नगायच एवं रश्मि मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।