राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष में गृह संपर्क अभियान*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष में गृह संपर्क अभियान*

December 2, 2025 0 By Ajeet Yadav

बिर्रा -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 15 नवंबर से गृह संपर्क अभियान चल रहा है।जिसमें डोर टू डोर जाकर आर एस एस के 100 वर्ष होने पर संघ के स्थापना से लेकर अब तक संघ की 100 वर्ष की यात्रा के बारे में पत्रक के माध्यम से बताया जा रहा है । संपर्क अभियान में प्रत्येक घर में संपर्क करके भारत माता का तस्वीर भी वितरण किया जा रहा है ।इस संपर्क अभियान में मुख्य रूप से पंच परिवर्तन,व्यक्तित्व निर्माण की कार्य पद्धति,सेवा कार्य सम्मिलित है । पंच परिवर्तन के अंतर्गत सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,कुटुंब प्रबोधन,स्व आधारित जीवन,नागरिक कर्तव्य बोध शामिल है जो आज समाज के लिए अति आवश्यक विषय है ।संपूर्ण समाज को संगठित कर देश के सामने आने वाली सभी समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करना ,समाज में स्थाई परिवर्तन लाने हेतु समाज का निर्माण करना है।अपनी मातृभूमि को पुनः विश्वगुरु बनाने हेतु आज पुरूषार्थ का समय है सभी माता ,बंधु भगिनियों से आह्वान किया जा रहा है कि सभी अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार सक्रिय भूमिका निभाएं ।इसी संपर्क अभियान के तहत बिर्रा में भी स्वयंसेवक के द्वारा सभी घरों में संपर्क अभियान चल रहा है ।इसी कड़ी में आज द्वितीय चरण संपर्क अभियान में संगठन के प्रचार-प्रसार प्रमुख अवधेश कश्यप ने ठाकूरदेव मुहल्ला बिर्रा में संपर्क किया।जिसमें अलग अलग टोली बनाकर सभी मोहल्लों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।इस संपर्क अभियान में मनोज कुमार तिवारी,कमलेश गुप्ता,बुद्धेश्वर कश्यप, संतोष कुमार आदित्य,पीतांबर कश्यप,नेतराम कश्यप,तुलसी वैष्णव,गौतम कश्यप,अवधेश कश्यप,राजू देवांगन,राजेश कश्यप,ध्रुव कहार, खम्हन कश्यप,राजकुमार यादव,हृदय महंत,उमाशंकर कश्यप,लोकपाल देवांगन,निलांबर सिंह आदि लगे हुए है।

टीप फोटो वीडियो संलग्न