आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री सह बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
December 1, 2025
नई दिल्ली में आज आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।
श्री साहू ने बैठक में विगत दो तिमाहियों की कर्तव्य विवरण की पुस्तिका प्रस्तुत किया तथा बिलासपुर एयरपोर्ट में सेना की भूमि और सुविधाओं के उन्नयन का मुद्दा उठाया। उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु रक्षा मंत्रालय के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।