विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 3 बीएलओ हुए सम्मानित,रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3 बूथ लेवल अधिकारीयों ने समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य,जिले के शहरी क्षेत्र में SIR के कामों में आई तेजी़

November 29, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 के 3 बीएलओ ने उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने आज उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित बुथ लेवल अधिकारियों में मतदान केन्द्र 155 राजातालाब की बीएलओ श्रीमती सुनीला फेंकलिन, मतदान केन्द्र 59 पंडरीतराई की बीएलओ श्रीमती देवकुमारी भरद्वाज, मतदान केंद्र 58 पंडरीतराई की बीएलओ श्री गेन्दूराम देवदास शामिल हैं।

इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मनीष मिश्रा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री राकेश कुमार देवांगन, जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह उपस्थित रहे।