बिर्रा में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी
November 29, 2025(संस्था की तैयारियां पूरी)
जितेंद्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से हो गया है। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत बिर्रा सेवा सहकारी समिति मर्यादित 10-12 में धान खरीदी का शुभारंभ 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर किया जाएगा।इस संबंध में मंडी अध्यक्ष संतोष कश्यप ने बताया कि किसानों के मेहनत का फल अब मिलने जा रहा है। इसके लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिर्रा मंडी में 1 दिसंबर सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों की उपस्थिति में किया जाएगा।



