धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जिला स्तरीय समन्वयक तथा उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु  पात्र व अपात्र सूची जारी दावा-आपत्ति 03 दिसम्बर तक

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जिला स्तरीय समन्वयक तथा उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु पात्र व अपात्र सूची जारी दावा-आपत्ति 03 दिसम्बर तक

November 29, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन हेतु जिला एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में जिला स्तरीय समन्वयक तथा उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।
जिला स्तरीय चयन समिति के परीक्षण उपरान्त जिला स्तरीय समन्वयक हेतु 63 आवेदन प्राप्त है, जिसमें से 63 अपात्र तथा एमआईएस सहायक के 85 आवेदन प्राप्त है, जिसमें से 03 पात्र, 82 अपात्र पाया गया। पात्र व अपात्र सूची में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु लिखित अभ्यावेदन 03 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी पुष्टि हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर में कार्यालयीन समय तक अभ्यादेवन प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट http://jashpur.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है, अथवा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।