बेमेतरा में राजनीतिक सरगर्मी, नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के मंत्री को दे दी नसीहत, रह चुके हैं बड़े अधिकारी

बेमेतरा में राजनीतिक सरगर्मी, नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के मंत्री को दे दी नसीहत, रह चुके हैं बड़े अधिकारी

November 28, 2025 0 By Ajeet Yadav
बेमेतरा में राजनीतिक सरगर्मी, नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के मंत्री को दे दी नसीहत, रह चुके हैं बड़े अधिकारी

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक मामला दिनभर छाया रहा। विजय सिन्हा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बेमेतरा ने छत्तीसगढ़ के एक कैबिनेट मंत्री को सोशल मीडिया पर नसीहत दे दी। बता दें कि ये वही मंत्री हैं जो कभी छत्तीसगढ़ में टॉप अधिकारियों में शुमार थे। साथ ही इनकी तारी केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी चुनावी मंच में कर चुके हैं।

बता दें कि नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘ मंत्री बनने के बाद भी अधिकारी के रोल में काम कर रहे बहुत जल्द सुधारने की आवश्यकता है ‘

बेमेतरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के इस पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। आखिर क्या वजह है कि सोशल मीडिया साइट पर विजय सिन्हा ने अपने ही मंत्री को यह नसीहत दे दी। वहीं इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है