प्रयागराज मंडल में नवंबर, 2025 में 39 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मंडल में नवंबर, 2025 में 39 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त

November 28, 2025 0 By Ajeet Yadav

शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे, से दिनांक 28.11.2025 को 39 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए । इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से श्री असगर अली, लोको पायलट प्रयागराज; श्री चंद्रभान गुप्ता, लोको पायलट कानपुर; श्री दिलीप कुमार प्रसाद लोको पायलट प्रयागराज; श्री होंग्सा राज पहन, लोको पायलट टूंडला; श्री कमलेश सिंह, लोको पायलट कानपुर; श्री सुरेश चन्द्र, लोको पायलट पं दींन दयाल उपाध्याय; श्री गसलाल, पॉइंटमैन मेजा रोड; श्री अफिक नासिर, स्टेशन अधीक्षक कैलहट; श्री रमेश चन्द्र पॉइंटमैन कानपुर; श्री सरवर हुसैन, केबिन मैंन जीएमसी को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया । इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 13,23,58,745/- रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।
प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वैभव कुमार गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल सम्मान सहित सौंपा गया एवं सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया गया I वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी महोदय ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की | कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।