विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण-2025-26 राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित
November 28, 2025
दंतेवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आज जिला निर्वाचन कार्यालय दंतेवाड़ा में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई। बैठक में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित करने, संग्रहित करने एवं उसके डिजिटाइजेशन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों को अब तक की प्रगति से अवगत कराया तथा राजनीतिक दलों को प्रगति सूची भी प्रदान की। राजनीतिक दलों ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की तथा आवश्यक सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



