मुंगेली व्यापार मेला में रौनक चरम पर:मेहंदी से लेकर सांस्कृतिक नृत्यों तक प्रतिभाओं का चमका सितारा

मुंगेली व्यापार मेला में रौनक चरम पर:मेहंदी से लेकर सांस्कृतिक नृत्यों तक प्रतिभाओं का चमका सितारा

November 27, 2025 0 By Ajeet Yadav

अजित यादव छत्तीसगढ़

मुंगेली- व्यापार मेला के दूसरे दिन मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुआ । मेहंदी प्रतियोगिता में कुमारी साक्षी चौहान ने प्रथम, आरती गुप्ता ने द्वितीय एवं रिया कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सुश्री हरलीन कौर, खुशी वलेचा और वर्षा देवांगन रही । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सदस्य तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही । उन्होने मुंगेली व्यापार मेला आयोजन के साथ उसकी भव्यता और व्यवस्था की प्रशंसा की । अपने उद्बोधन में तिवारी ने कहा जिले में क्रिकेट की संभावनाओं पर भी कार्य करने की आवश्यकता है । यहां भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है । मैं अपनी आगामी यात्रा में जिले में क्रिकेट के लिए संभावनाओं पर चर्चा को प्रणाम की दिशा में कार्य करेंगे । आप सबने मुझे याद किया,इसके लिए मैं स्टार्स आफ टुमारो और विशेष रूप से टीम के सचिव भाई विनोद यादव का आभार प्रकट करता हूं । रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को नृत्य के माध्यम से बहुत शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम में न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल लोरमी (मुंगेली) ने प्रथम, सरस्वती ज्ञान मंदिर मुंगेली ने द्वितीय एवं माईण्ड साइन स्कूल मुंगेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजेता टीम को सम्मान राशि और स्मृति चिन्ह अतिथियों के कार्यक्रमों से प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में निर्णय के रूप में श्रीमती मोनिका ठाकुर, सम्प्रीत कौर और वासु सिंह राजपूत रहे । मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन दोपहर 2:00 बजे फूलों की रंगोली प्रतियोगिता, मंच संचालक कौशल प्रतियोगिता और रात्रि 8:00 बजे समूह नृत्य (सीनियर वर्ग) देशभक्ति थीम को लेकर संपन्न होगा । सांस्कृतिक कार्यक्रम को संपन्न कराने में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सतपाल मक्कड़, आशीष कुमार सोनी, अनुराग सिंह और सूरज मंगलानी विशेष रूप से लगे हुए हैं । व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।