बलरामपुर जिले में अब तक 60516 क्विंटल धान की खरीदी

बलरामपुर जिले में अब तक 60516 क्विंटल धान की खरीदी

November 26, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता रोहित यादव

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं।

जिले में अब तक 44 समितियों में किसानों से कुल 60516 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र बादा में 162.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार कुसमी में 20, जवाहरनगर में 56.40, कामेश्वरनगर में 5554.40, गोपालपुर में 16, भेंडरी में 724.40, चांदों में 1624, जमड़ी में 1853.20, जिगड़ी में 49.60, जोकापाट में 100, डूमरपान में 979.60, डिण्डों में 1637.60, डीपाडीह में 236, डोंगरो में 69.20, गांजर में 494.80, त्रिकुण्डा में 1705.60, बगरा में 618, तातापानी में 2713.60, धंधापुर में 463.60, डौरा में 90.40, पस्ता में 174.80, बड़कागांव में 3755.60, बरतीकला में 28.80, बरदर में 1618.40, आरा में 139.20, बरियो में 1766, बलंगी में 1873.20, बलरामपुर में 622, बसंतपुर में 1729.20, भुलसीकला में 84.80, भंवरमाल में 5385.20, रामानुजगंज 1914, महाराजगंज में 3584.40, महावीरगंज में 1982.40, विजयनगर में 3992, रघुनाथनगर में 1130, रनहत में 50, राजपुर में 486, दोलंगी में 953.20 रामनगर में 1694, स्याही में 1746.80, विरेन्द्रनगर में 4732.80 सरना में 1692 एवं सेवारी में 252.40 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।