घिवरा में माघ महिने में बहेगी सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम की गंगा

घिवरा में माघ महिने में बहेगी सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम की गंगा

November 24, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी बिर्रा

बिर्रा ब्रेकिंग न्यूज -जय मां डोकरी दाई की पावनधरा ग्राम घिवरा में इस बार माघ के पवित्र महिने में सप्त दिवसीय धार्मिक संकीर्तन श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का आयोजन हेतु समस्त ग्रामवासीयों ने विशेष आयोजन को लेकर बैठक आयोजित किया गया। जिसमें माघ महिने की शुक्ल पक्ष मकर संक्रांति के बाद 19-20 जनवरी से विशाल यज्ञ स्थल पर श्री राम जानकी और लक्ष्मण की प्रतिमा विराजित कर सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम किर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में एक सुखद संयोग श्री राम जी के परम भक्त श्री हनुमान जी की कृपा सभी ग्रामवासीयों को मिल रही है कि गांव में स्थित 1941 से हनुमान मंदिर में जब से किर्तन भजन शुरू हुआ है जहां साल भर पहले से हर शनिवार को संध्याकाल में सांध्य फेरी निकाली जा रही है तबसे अब तक हनुमान मंदिर को सुसज्जित किया गया है और इस बीच शनिवार को ही गांव में राम नाम सप्ताह महायज्ञ का आयोजन की बैठक में आगामी योजना बनाई गई है। आगामी राम नाम सप्ताह महायज्ञ को लेकर ग्राम पंचायत घिवरा के सरपंच विनय कुमार कश्यप सहित समस्त ग्रामीण और युवाओं की सहभागिता रहेगी।