धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए है अच्छी व्यस्था — अनिल कुमार भगत जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों में की जा रही खरीदी

धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए है अच्छी व्यस्था — अनिल कुमार भगत जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों में की जा रही खरीदी

November 24, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है।
उन्होंने सभी पंजीकृत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में पत्थलगांव विकासखंड के तमता धान खरीदी केंद्र में किसान अनिल कुमार भगत धान बेचने पहुंचे उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में अच्छी व्यवस्था है धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उनके पिता श्री सेतराम भगत के नाम से सोसायटी में धान बेचने के लिए पंजीयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि वे प्रति वर्ष इसी केंद्र में धान बेचते हैं और इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हैं।
किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।