सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने दुलदुला धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण सुविधाओं की ली जानकारी किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें
November 23, 2025
संवाददाता चंद्रभान यादव
जशपुर। सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को दुलदुला धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया और धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में नया और पुराने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही किसानों का समय पर टोकन काटने और खरीदी केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किए।
उन्होंने धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम श्री नन्द जी पांडे डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, खाद्य विभाग, विपणन विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।