बिर्रा थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स दुकानदारों की हुई बैठक

बिर्रा थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स दुकानदारों की हुई बैठक

November 22, 2025 0 By Ajeet Yadav
(बिर्रा थाना द्वारा ज्वेलर्स दुकानदारों से अपिल)

बिर्रा – क्षेत्र में हो रही वारदातों से सजगता और सावधानी बरतने बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू द्वारा क्षेत्र के ज्वेलर्स दुकानदारों की आवश्यक बैठक ली गई और बैठक में सभी दुकानदारों से निम्नलिखित बिंदुओं से सावधान रहने की अपील की गई।

सर्वप्रथम 1. गाहक को मंहगे डेमो ज्वेलरी दिखावे एवं कीमती आभूषण दिखाने के दौरान एक सहायक को गेट के पास खड़ा रखे
2. प्रत्येक ज्वेलर्स शॉप में CC केमरा लगावें जो दुकान के अन्दर एवं रोड को कवर करें
3. CC केमेरे का 24 घन्टे मोबाइल से कनेट कर साथ ही रखें CC केमरा कनेक्टेड मोबाइल को रात्रि में समय समय पर देखें।
4. सीट चादर छत को पक्की छत बनावे।
5. प्रत्येक दुकान के दरवाजे में बजर कनेक्ट रहे।
6. कोई भी मंहगी धातु आभुषण रात्रि में न रखे एवं नगद रकम गल्ले में न रखें।
7. दुकान के प्रत्येक वर्कर्स का आधार कार्ड एवं थाने से चरित्र जाँच करावे।
8. कोई भी अनजान व्यक्ति दुकान के अन्दर बाहर बार बार आता है. व चक्कर काटता है तो उसे नजर बनाये हुए थाना में सुचना देवे।
9. रात्रि में संयुक्त ज्वेलर्स दुकानदार एक चौकीदार रखे जो आस पास के दुकानों में नजर रखें
10. बिना नम्बर के गाड़ी से या बाहर में कोई हेलमेट वाला सहायक के साथ यदि कोई ज्वेलर्स आता है तों सतर्क रहे।
11. किसी भी प्रकार का यदि ग्राहक संदिग्ध गतिविधि करता है तो। तत्काल थाना को सूचित करें। बैठक में बिर्रा के ज्वेलर्स दुकानदार उपस्थित थे।
टीप फोटो संलग्न