पुरूष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 04 दिसंबर तक नसबंदी पखवाड़ा संबंधी जन-जागरूकता रथ को हरी झंड़ी दिखाकर पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 04 दिसंबर तक नसबंदी पखवाड़ा संबंधी जन-जागरूकता रथ को हरी झंड़ी दिखाकर पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ

November 21, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सुचारू रूप से संचालन व क्रियान्वयन किया जा रहा है।
भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार लैंगिक समानता को ध्यान में रखते हुये आज आज पुरूष नसबंदी पखवाड़ा संबंधी जन-जागरूकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी पुरूष नसबंदी पखवाड़ा विशेष थीम के साथ मनाया जाना है। जिस हेतु इस वर्ष थीम ‘‘स्वस्थ वं खुशहाल परिवार, पुरूष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार‘‘ निर्धारित किया गया है।
पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के लिए पुरूषों को जागरूक करना और पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देना हैै। ताकि परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी को बढ़ सके। इस पखवाडें के दौरान पुरूषों को स्थायी गर्भनिरोधक तरीके के बारे में जानकारी दिया जाना व पुरूष नसबंदी के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार के प्रयासों के क्रम में हर साल पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। जो इस वर्ष 21 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक मनाया जाना है।