बलरामपुर जिले में अब तक 1557.20 क्विंटल धान की खरीदी

बलरामपुर जिले में अब तक 1557.20 क्विंटल धान की खरीदी

November 19, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता रोहित यादव

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 47723 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
इसी तारतम्य में जिले में अब तक 15 समितियों में किसानों से कुल 1557.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र कुसमी में 20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार जवाहरनगर में 26.40, कामेश्वरनगर में 266, चांदों में 32, जमड़ी में 20, तातापानी में 79.20, बरतीकला में 28.80, बलंगी में 12, बलरामपुर में 12, भंवरमाल में 388.80, महाराजगंज में 70.40, विजयनगर में 252, रघुनाथनगर में 40, विरेन्द्रनगर में 226.80 एवं सरना में 82.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि सुचारू रूप से धान खरीदी करने हेतु धान उपार्जन केन्द्रों में साफ-सफाई, फेसिंग की व्यवस्था, विद्युत, जनरेटर, कंप्यूटर सेट, बारदाने, आद्रता मापी यंत्र, तौल-बाट की व्यवस्था की गई है।