बिर्रा में एक रात कई दुकानों के टीन काटकर ले उड़े नगदी व सामान
November 19, 2025(क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा-एक ही रात में चार जगह की चोरी से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गया है तथा चोरों ने चार जगह पर छियालीस हजार दो सौ रुपए चोरी कर लिए हैं तथा चोरी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस से मांग किया है। नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग बसस्टैण्ड में हर रोज की तरह श्री राधे कलेक्शन की दूकान विगत दो वर्षों से संचालित हो रहा था तथा हर रोज की तरह रात को करीब आठ बजे दूकान को बढ़ाकर अपने घर भाटापारा चला गया और खाना खाने के बाद अपने घर में सो गया। इनके दूकान के पीछे छत पर टीन को काटकर चोर ने अंदर में दाखिल किया और सबसे पहले आराम से स्वेटर को बदलकर साथ में चोर ने स्वेटर भी पार किया और चोर ने अपने पुराने शर्ट पेट को बदलकर नया कपड़ा पहनकर चला गया तथा काउंटर में चार हजार रू भी नगद को पार कर दिया है इसी तरह से इसके बगल में नवभारत प्रतिनिधि पांडेय न्यूज डेलीनीड्स एवं कोल्ड्रिंक्स सेंटर जो विगत कई वर्षों से संचालित हो रहा है तथा दुकानदार ने अपने दराज में 30.000 (तीस हजार राशि) अपने साहूकार को भुगतन करने के लिए रखा था ठंड के कारण साहूकार को रात आठ बजे के बाद भी साहूकार नहीं आने पर अपने दराज में राजू पांडेय पिता ब्रम्हाप्रसाद पांडेय ने दराज में नगद राशि को रखकर अपने दूकान को बंद करके अपने घर चला गया और वहां अपने पिता ब्रम्हा पांडेय को साहूकार नहीं आने पर दराज में तीस हजार रुपए रखकर दूकान को बंद करके आने की बात कही और खाना खाने के बाद अपने रूम में सोने के लिए चला गया। वहीं इनके दूकान के पीछे हिस्सा के छत पर टीन को काटकर दूकान में प्रवेश। किया और दराज में रखी रकम को पार कर दिया । इसी तरह से तीसरी घटना इसके बगल में छाया डेलीनीड्स दूकान के संचालक यशवंत साहू भी हर रोज की तरह अपने दूकान को बंद करके अपने घर चला गया और सुबह आठ बजे जब दूकान को खोलने के लिए आया तो दूकान का शटर देखने के बाद अपने दूकान की दराज में रखा पांच हजार रुपए भी गायब हो गया और इनके होश भी उड़ गया। आसपास के दूकानदार को बताया कि मेरे दूकान में चोरी हो गया और दराज से पांच हजार रुपए गायब हैं।चौथी घटना में इसी तरह से किराना स्टोर के संचालक मणीलाल कश्यप अपने बसस्टैण्ड की दूकान में किराना स्टोर को रात्रि में आठ बजे बंद करके अपने बंसतपुर रोड में अपने घर चला गया और घर के सामने माजदा वाहन में पुराने बैटरी को बदलकर नया बैटरी लगाया था अपने वाहन का बैटरी बदलने के बाद खाने के लिए चला गया और खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया तथा सुबह नहाने के बाद नाश्ता करके बिलासपुर सामान खरीदने जाने के लिए अपने वाहन चालक को बोला तथा वाहन चालक ने गाड़ी को चालू किया तो पता चला कि वाहन में लगा बैटरी को चोर ने पार कर दिया पुराने बैटरी 1500 रू नया बैटरी 5700रू इस तरह से इमरान बैटरी 7200रु की चोरी हुई है एक ही रात में चार जगहों पर चोरी से सभी लोगों में दहशत व्याप्त है तथा जिन जिन जगहों पर चोरी हुई है वह मार्ग मुख्य मार्ग और बसस्टैण्ड में होने के कारण सबसे व्यस्ततम मार्ग होने के कारण चौबीस घंटे लोगों का आवाजाही लगा रहता है तथा इस बार ने चोर ने पुलिस के नाक पर दम रख दिया है और चोर ने बहूत ही आसानी के साथ नगदी व सामान को चोरी कर ले गया जिससे पुलिस के नाक में दम कर दिया है तथा इसी तरह से यह पहला मामला है कि एक ही रात में चार जगहों पर सिलसिलेवार चोरी की घटनाएं को चोर ने अंजाम दिया है। चार जगह से चोर ने छियालीस हजार दो सौ रुपए तथा चोर ने चोरी को अंजाम देने से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए तथा लोगों में पुलिस को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं पुलिस भी इसे चुनौती मान रहे हैं तथा फिलहाल एक ही रात में चार जगह पर चोरी से पुलिस की नींद उठा दी है और सवाल यह उठता है कि पुलिस कब तक चोरी की मामले का पर्दाफाश कर सकता है यह पुलिस के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। तथा पुलिस ने इतनी चोरी का जल्द ही खुलासा नहीं किया तो आने वाले समय में पुलिस से जनता का विश्वास उठ जाएगा।
चोर इतने शातिर कि अपने पुराने कपड़े उतारकर नया स्वेटर जैकेट पहनकर चोरी को अंजाम दिया है।
👉🏿पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाला-
बिर्रा बसस्टैण्ड में एक ही रात में चार जगह पर सिलसिलेवार ढंग से चोर चोरी करने में कामयाब हो गया और पुलिस भी चोर का पतासाजी करने में सभी कैमरा को खंगाला जा रहा है।
*पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े-* बसस्टैण्ड में एक ही रात में चार जगह सिलसिले वार चोरी ने सभी की नींद उड़ा दी है और पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिया है जब पुलिस गश्त पर निकले के बावजूद भी चोरी होने पर कहीं न कहीं पुलिस की गस्ती पर सवालिया निशान लग गया है ।



