बिर्रा में कर्ष परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का षष्ठम दिवस: रुक्मणी विवाह का दिव्य वर्णन

बिर्रा में कर्ष परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का षष्ठम दिवस: रुक्मणी विवाह का दिव्य वर्णन

November 16, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – दाऊ मुहल्ला बिर्रा में कर्ष परिवार द्वारा मोक्ष कामनार्थ आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के षष्ठम दिवस की कथा भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। कथा वाचक आचार्य पं. राजेन्द्र महाराज (टेमर, शक्ति) ने भगवान श्रीकृष्ण एवं देवी रुक्मणी के पावन रुक्मणी विवाह प्रसंग का सुन्दर, भावपूर्ण और विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रुक्मणी जी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानकर विवाह का संकल्प लिया, रुक्मणी जी द्वारा लिखे गए प्रेमपूर्ण पत्र, श्रीकृष्ण द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया रुक्मणी हरण तथा अंततः सम्पन्न हुए दिव्य विवाह समारोह का वर्णन करते हुए भक्तों को प्रेम और भक्ति के रस में डुबो दिया। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु रुक्मणी–कृष्ण विवाह की मधुर घटनाओं में भाव-विभोर हो उठे, वहीं संगीतमय भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। प्रतिदिन की तरह कर्ष परिवार द्वारा की गई कथा व्यवस्था, भजन मंडली का गायन तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएँ सराहनीय रहीं। आज की कथा में मुख्य यजमान एवं श्रद्धालुजन शामिल हुए। जिनमें मुख्य यजमान छतबाई-अनंदराम कर्ष, रजनी-राजकमल कर्ष, रमेश कुमार,उमा बरेठ,सुशील बरेठ,सीमा बरेठ, हेमलता निर्मलकर,भानूदेवी,जानकी कर्ष, मनहरणलाल कर्ष,रींटू,अंशू,छोटी,कीर्तन वैष्णव, संजय अग्रवाल, गीता प्रसाद तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, अभिराम कश्यप लखनलाल देवांगन सम्मेलाल यादव सौखीलाल पटेल नरेंद्र यादव रोहनलाल कश्यप श्रवण कुमार कश्यप,हीरा कर्ष, शत्रुहन बरेठ, ज्ञानचंद देवांगन, रितेश देवांगन, कमलकिशोर बरेठ, गौतम कश्यप, कुलदीप कश्यप, उमाशंकर, राजेश, देवचंद, अजय कश्यप, लालू, पंचराम कश्यप, कुलकीत साहू, विक्रम सिंह, देवेंद्र नामदेव, सुमीत कर्ष, सौरभ यादव, शुभम कर्ष, मनोज, कुणाल, विजेंद्र, राजू कर्ष, क्रांति कश्यप,तेरसराम कश्यप, देवप्रसाद तिवारी, रितेश रमण सिंह सरपंच श्रीमती पिलीबाई साहू प्रतिनिधि एकादशिया साहू देवचंद कश्यप पितांबर कश्यप माखन कश्यप राहूल कश्यप गोपाल कश्यप सचिव रोहित पटेल चमरू कर्ष, जीवन लाल, संजू साहू, सुरेश कर्ष तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भक्तगण और कथा प्रेमियों ने उपस्थित रहकर पुण्य लाभ अर्जित किया।आज सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष के साथ चढ़ोत्तरी और कथा विश्राम के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा।