करनौद में डांस प्रतियोगिता एवं श्याम महोत्सव भव्य मेला का आयोजन आज

करनौद में डांस प्रतियोगिता एवं श्याम महोत्सव भव्य मेला का आयोजन आज

November 15, 2025 0 By Ajeet Yadav
बिर्रा- जांजगीर चांपा जिला बम्हनीडीह ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत करनौद के जलतारे मुहल्ले में राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जय मां कांकालिन दाई युवा समिति के तत्वाधान में श्याम महोत्सव भव्य मेला एवं राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन आज 16 नवंबर दिन रविवार को रखा जा रहा है जिसमें झुला, मीना बाजार,अन्य मेला लगेगा ,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोहन कुमारी (मीनू) साहू होंगे। इस स्पर्धा के सामूहिक नृत्य में प्रथम पुरस्कार 10001, द्वितीय 8001, तृतीय 6001, चतुर्थ 4001, पांचवां 3001, षष्ठम 2501, सप्तम 2001, और एकल एवं युगल नृत्य में प्रथम 5001, द्वितीय 3501, तृतीय 3001, चतु​र्थ 2001, रुपए प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे समिति के सदस्य एवं ग्राम के जलतारे मोहल्ला व ग्रामवासी जुटे है।