शिवरीनारायण मठ मंदिर महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा 17 से   (आयोजन को लेकर भगवान श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास जुटे हुए हैं)

शिवरीनारायण मठ मंदिर महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा 17 से (आयोजन को लेकर भगवान श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास जुटे हुए हैं)

November 11, 2025 0 By Ajeet Yadav


जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – श्री शिवरीनारायण भगवान जी की असीम कृपा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर महोत्सव के पावन अवसर पर इस बार श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा एवं विराट संत सम्मेलन का शुभारंभ 17 नवम्बर से हो रहा है। व्यासपीठ पर श्री स्वामी मधुसुदनाचार्य वेदान्ताचार्य (आचार्य वेला रामकोट श्री अयोध्या धाम) विराजमान होंगे। कथा का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे व दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।मठ मंदिर महोत्सव को लेकर आयोजक राजेश्री डॉ महंत रामसुंदर दास जी महाराज एवं न्यासीगण श्री भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ जुटे हुए हैं।हर वर्ष की तरह 25 नवम्बर मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को श्री राम जानकी विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें समस्त क्षेत्रीय व नगरवासी श्रद्धालु जन शामिल होंगे।

टीप फोटो वीडियो संलग्न