सूरजपुर युवा कांग्रेस के जिला सचिव नियुक्त हुए पंकज सिंह एवं रनजीत सिंह
November 11, 2025संवाददाता रोहित यादव
ग्राम पंचायत खैराडीह (प्रतापपुर) निवासी पंकज सिंह एवं रंजीत सिंह को पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम व ब्लाक अध्यक्ष कुमार सिंह देव एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में जिला सचिव नियुक्त किया गया है, पंकज एवं रंजीत जी के द्वारा समाज के प्रति विशेष कार्य किया जाता है ,और हमेशा छात्र हितों में सदैव तत्पर रहते हैं ,अपने आदिवासी समाज के प्रति कई सराहनीय कार्य इनके द्वारा किया गया है। सामाजिक कार्यों के साथ- साथ संगठन के कार्यों में भी सदैव तत्पर रहते हैं। इनकी युवाओं के साथ बहुत अच्छी पकड़ है, निश्चित ही वे अपने जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करेंगे और संगठन को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
युवा कांग्रेस सूरजपुर के युवाओं में काफी उत्साह एवं खुशी की लहर व्याप्त है ।पंकज सिंह एवं रंजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस व जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।



